हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा और श्री माथुर चतुर्वेद परिषद ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ देश के 110 तीर्थों में विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देने का एलान किया है। समाजवाड़ी स्थित हॉल में बैठक के बाद संयुक्त प्रेसवार्ता में महासभा एवं परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि देश के सभी 110 तीर्थों पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। महासभा के अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि 9-10 दिसंबर को सोमनाथ में होने वाली महासभा की बैठक में इस मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को परिषद हर स्तर पर जवाब देगी। इस मौके पर संरक्षक राकेश तिवारी व गिरधारी लाल पाठक, वरिष्ठ महामंत्री नवीन नागर ने कहा कि महासभा व परिषद कंधे से कंधा मिलाकर श्रीकृष्ण विरोधियों को करारा जवाब देगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
