• Mon. Nov 23rd, 2026

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म व अश्रील वीडियो बनाने बाले राधेश्याम कोलोनी के दो आरोपी गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Nov 23, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल

मथुरा। गोविंदनगर थाना के अंतर्गत नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गोविंदनगर पुलिस ने वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को  जयसिंहपुरा चौराहे पर वृंदावन रोड की गली से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुल्फान और राजा 22 वर्षीय के रूप में हुई है। दोनों राधेश्याम कॉलोनी, रेलवे लाइन, थाना गोविंदनगर, मथुरा के निवासी हैं। इनके खिलाफ गोविंदनगर थाने में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और धमकी देने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धाराओं में बदलाव करते हुए सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। सीओ सिटी ने बताया है आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.