• Mon. Nov 23rd, 2026

वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव का समापन

Byvijay.singhal1233

Nov 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव का समापन भगवान श्रीराधा वृंदावनचंद्र की दिव्य शोभायात्रा के साथ भक्तिमय वातावरण में हुआ। अंतिम दिन मंदिर परिसर हरिनाम संकीर्तन, जयकारों और श्रद्धालुओं की भीड़ से गूंज उठा। समापन समारोह की शुरुआत आगरा मंडल के एडीजी सुवेंद्र कुमार भगत और विधायक श्रीकांत शर्मा ने भगवान श्रीराधा वृंदावनचंद्र का विशेष पूजन-अर्चन व सोहनी सेवा कर की। आरती के बाद ठाकुरजी को गर्भगृह से पालकी में विराजमान कर नीचे लाया गया और फिर चंदन की लकड़ी से बने कलात्मक रथ पर बैठाया गया। श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर मंदिर प्रांगण की परिक्रमा की। पुष्पवर्षा और महामंत्र संकीर्तन के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। उत्सव के दौरान ठाकुरजी का आकर्षक पोशाक और सुगंधित फूलों से श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में सजाया गया भव्य फूल बंगला और भगवान को अर्पित छप्पन भोग श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। भक्तों ने सामूहिक रूप से श्री दामोदराष्टकम का गायन किया और दीपदान कर आध्यात्मिक माहौल को और जीवंत बना दिया। कार्तिक उत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को दूधिया विद्युत रोशनी से जगमगाया गया, जिससे मंदिर की स्थापत्य भव्यता निखर उठी। विभिन्न स्थानों पर बनाई गई रंग-बिरंगी रंगोलियों, फूलों की सजावट और रोशनी के मेल ने उत्सव की छटा को खास बना दिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.