• Sun. Nov 22nd, 2026

बांकेबिहारी के दर्शन कर भावुक हुए धीरेंद्र शास्त्री, बोले- बन जाऊंगा ब्रजवासी

Byvijay.singhal1233

Nov 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस बात की बेचैनी है कि वे ठाकुरजी के भक्त बन गए हैं, लेकिन वे औरंगजेब के कलंक को कैसे मिटाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी भाषा में त्रुटि हो सकती है, लेकिन भाव में कोई खोट नहीं है। उनका विरोध किसी बयान को लेकर नहीं, बल्कि हिंदुत्व एकता की बात करने की वजह से हो रहा है। रुक्मिणी विहार स्थित सेठ मुरलीधर मानसिंगका सेवा सदन में मीडिया व श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन की इस राह में जोखिम और जख्म बहुत हैं, और यह विरोध आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि हिंदू नहीं बचेगा, तो हिंदुस्तान कैसे बचेगा? यदि सनातनी एकजुट नहीं होंगे, तो हमारे मंदिर, देवालय और तीर्थ स्थल सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। जातिगत भेदभाव को मिटाने का आह्वान करते हुए उन्होंने नारा दिया कि ‘जाति-पाति की करो विदाई, हम सब हैं हिंदू भाई-भाई।’ उन्होंने कहा कि जो लोग इसके विरुद्ध बात करते हैं, वे केवल बहानों से विरोध कर रहे हैं। वे हिंदू और हिंदुस्तान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे, इसके लिए चाहे उन्हें गोली ही क्यों न खानी पड़े। वृंदावन प्रवास के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सबसे पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे परिक्रमा मार्ग स्थित गौरीगोपाल आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ब्रज के प्रति अपना लगाव व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही वे भी ब्रजवासी बनने वाले हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.