• Fri. Nov 20th, 2026

छाता क्षेत्र में ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर,मां-बेटी की मौत; पति की हालत गंभीर

Byvijay.singhal1233

Nov 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। छाता क्षेत्र में हाईवे पर सेमरी के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक चला रहा महिला का पति हादसे में घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पवन कुमार अपनी पत्नी मीनाक्षी और तीन वर्षीय बेटी वंशिका के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे थाना छाता क्षेत्र में सेमरी के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में मीनाक्षी और उनकी बेटी वंशिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही छाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन कुमार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.