• Fri. Nov 20th, 2026

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ के कारण पुलिस नियंत्रण इंतजाम ध्वस्त

Byvijay.singhal1233

Nov 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण पुलिस के भीड़ नियंत्रण इंतजाम ध्वस्त हो गए। दर्शन करने की होड़ में होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मच गई, जिससे हादसे की स्थिति बन गई। हालांकि, तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया और कई श्रद्धालुओं को गिरने से बचाया। दिवाली के बाद से श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। कार्तिक मास में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की एक झलक पाने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। पवित्र मास के समापन के साथ ही दर्शनों की लालसा और बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिससे पुलिस का भीड़ प्रबंधन और मंदिर की संकरी गलियां छोटी पड़ गईं। मंदिर की ओर विद्यापीठ, जुगलघाट और दाऊजी तिराहा से तीन गलियों में होकर श्रद्धालु मंदिर के दो प्रवेश द्वारों तक पहुंचते हैं। इन संकरी गलियों के मुहानों पर बने होल्डिंग एरिया में पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को पांच से दस मिनट तक रोककर आगे बढ़ा रहे थे। इसके बावजूद, भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो गया। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और उसके दबाव को कम करने के लिए जगह-जगह होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सहज और सुरक्षित दर्शन कराना है। मंदिर के प्रवेश द्वार दो के सामने होल्डिंग एरिया में जैसे ही पुलिसकर्मियों ने रस्सी ऊंची की, पीछे से आ रही भीड़ के दबाव और धक्कों के कारण आगे के श्रद्धालु भागने लगे। इस आपाधापी में कई श्रद्धालु भीड़ के बीच गिर गए। वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने तुरंत चिल्लाकर गिरे हुए श्रद्धालुओं को उठाया और उन्हें आगे बढ़ने में मदद की। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.