हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में योग गुरु बाबा रामदेव धार्मिक प्रवास पर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पवनहंस स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां स्थानीय श्रद्धालुओं और आश्रम के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड से बाबा रामदेव कार द्वारा सीधे वंशीवट स्थित श्री मलूक पीठ आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज से आत्मीय भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों संतों के बीच सनातन धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। मुलाकात के पश्चात बाबा रामदेव ने श्री मलूकदास महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और नमन किया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
