हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में आयकर विभाग की छह उद्योगपतियों के यहां पांच दिन चली सर्च कार्रवाई में अन्य दर्जन भर कारोबारियों के नाम भी सामने आए हैं। उनसे जुड़े करीब 1500 करोड़ रुपये के लेन-देन के अभिलेखों टीम को मिले हैं। अब विभाग इन्हें नोटिस भेजकर लेन-देन का रिकॉर्ड मांगने की तैयारी में है। इससे कारोबारियों में सनसनी फैल गई है। 13 नवंबर से शुरू हुई कार्रवाई में आयकर विभाग की दर्जन भर टीमों ने मथुरा-वृंदावन में 21 से अधिक ठिकानों पर जांच की थी। इसमें रियल एस्टेट और होटल कारोबारियों, फर्मों तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर 17 नवंबर तक सघन जांच पड़ताल की गई। इसमें टीमों ने रेडिसन होटल, गुरुकृपा समूह के होटल और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों के भी रिकॉर्ड खंगाले थे। जांच के दौरान विभाग को 1500 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन मिला हैं। इनमें जमीन एवं फ्लैट की खरीद-फरोख्त, होटल निर्माण, बैंक खातों और कारोबारी समझौतों से संबंधित रिकॉर्ड हैं। इनमें मथुरा, आगरा, नोयडा और दिल्ली के करीब एक दर्जन अन्य कारोबारी भी विभाग के रडार पर आ गए हैं। टीम चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्मों के दस्तावेजों के साथ कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड भी जांच के लिए अपने साथ ले गए हैं। विभाग इनका आंकलन कर रडार पर आए कारोबारियों को नोटिस भेजकर लेन-देन के रिकॉर्ड मांगने की तैयारी कर रहा है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
