• Wed. Nov 18th, 2026

विदेशी बालाओं ने जमकर लुटाया गायों पर लाढ़, वृंदावन में रही गोपाष्टमी की धूम

Byvijay.singhal1233

Nov 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन की गोशालाओं में विदेशी बालाएं ब्रज के गोप और गोपी रूप रखकर गोसेवा के लिए गोशाला में पहुंच गए। विदेशी बालाओं में किसी ने गोपी का रूप रखा तो काेई ग्वाला बनकर गो सेवा के लिए गोशाला में पहुंच गईं। भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय गोमाता की सेवा की, उन्हें दुलारा और जमकर लाड़ लढ़ाया। विदेशी भक्तों ने गायों की आरती उतारकर उन्हें गुड़ चना और चारा खिलाया। घंटों गायों व उनके बच्चों के साथ विदेशी भक्तों के बालकों ने आनंद लिया। कोई उन्हें सहला रहा था तो कोई उनके गले में हाथ डाले लाढ़ लड़ा रहा था। सुनरख स्थित केयर फार काऊ गोशाला में विदेशी बालाएं ब्रजगोपियों व ग्वाला के रूप में सजधज कर गोपूजन व गोसेवा के लिए पहुंचे। गोशाला में एक ओर भगवान श्रीकृष्ण की गोचारण लीलाओं पर आधारित गीत चल रहे थे। धीमे स्वरों में गूंज रहे भजनों के बीच गोपी व ग्वाला बनीं विदेशी बालाओं का गायों के प्रति प्रेम धरातल पर दिखाई देने लगा। इस्काॅन मंदिर गोशाला में विदेशी भक्तों ने सुबह श्रील प्रभुपाद की समाधि पर पूजन करने के साथ गोशाला में मौजूद गोवंश का पूजन कर आरती उतारी और उन्हें गुड़ व चना खिलाया। गोशाला पहुंची श्रील प्रभुपाद व भगवान श्रीकृष्ण बलराम की पालकी की आरती उतरी गई। पंचायती गोशाला में संयुक्त सचिव राधाकृष्ण पाठक ने गोपूजन किया, तो राधारानी गोशाला, हाथरस वाली गोशाला, टटिया स्थान गोशाला, सुदामा कुटी गोशाला, मलूक पीठ की गोशाला, श्रीपाद बाबा गोशाला, नगर निगम की कान्हा गोशाला में पहुंचकर गोभक्तों ने गोपूजन किया और गुड़ चना के साथ हरा चाला खिलाया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.