हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। दाऊजी के मेला फील्ड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल में आखिरी पांच लाख रुपये की कुश्ती भारत केसरी अभिनायक पहलवान ने जीत ली। उन्होंने क्यूबा के पहलवान को पटखनी देकर दंगल का सबसे बड़ा मुकाबला अपने नाम किया। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।बालाजी अखाड़ा के तत्वावधान में अखाड़ा अध्यक्ष अजीत पहलवान के नेतृत्व में प्रथम अंतरराष्ट्रीय एवं तृतीय अवैरनी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश से आए नामचीन पहलवानों ने अपनी ताकत और कुश्ती के शानदार दांव-पेच दिखाए। दंगल में कुल 220 कुश्तियां हुईं, जिनमें लाखों रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।
7455095736
दाऊजी मेले में अभिनायक ने लगाया 5 लाख का दांव, क्यूबा का पहलवान चित
