• Mon. Nov 16th, 2026

आरसीए गर्ल्स पीजी कॉलेज में हिंदी सजल सर्जना समिति के आठवें वार्षिकोत्सव का आयोजन

Byvijay.singhal1233

Nov 16, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हिंदी साहित्य में सजल का गौरव स्थापित करने के लिए आवश्यक है कि यह समाज की करुणा एवं गांभीर्य को समर्पित हो। ये बातें सजल सर्जना समिति के वार्षिकोत्सव में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम सनेही लाल शर्मा यायावर ने कहीं। आरसीए गर्ल्स पीजी कॉलेज में हिंदी सजल सर्जना समिति के आठवें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। संस्थाध्यक्ष डॉ. अनिल गहलौत ने कहा कि हम अन्य भाषाओं के शब्दों के घालमेल से हिंदी को हिंदुस्तानी नहीं बनने देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर उमापति दीक्षित ने तथा संचालन रेखा लोढा एवं संतोष कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. केशव देव शर्मा, विशिष्ट अतिथि विजय राठौर, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, श्याम प्रकाश देवपुरा और डॉ. राजीव द्विवेदी ने अपने विचार रखे। महोत्सव के दौरान साहित्यकार इंजीनियर संतोष कुमार सिंह को संस्था के सर्वोच्च सजल-ऋषि सम्मान और नाथद्वारा के श्याम प्रकाश देवपुरा को ठाकुर कृपाल सिंह पवार हिंदी भाषा-रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। पांच से अधिक सजल-संग्रह सृजन पर डॉ. अनिल गहलौत, डॉ. जेपी बघेल, हरवेंद्र सिंह गौर, तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, अरुणा साहू, दिनेश रोहित चतुर्वेदी और रमेश सिंघानिया को सजल शिखर सम्मान, डॉ. महेश दिवाकर, डॉ. प्रशांत गहलौत, डॉ. मयंक मणि दुबे, श्रीकृष्ण निर्मल, विवेकानंद विमल, डॉ. सुरेंद्र लाल साहू व डॉ. संतोष कुमार सिंह को सजल-भूषण सम्मान प्रदान किया गया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.