• Mon. Nov 16th, 2026

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में चलाया स्वच्छता अभियान

Byvijay.singhal1233

Nov 16, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। सोंख में बाबा कढ़ेरा सिंह आवासीय विद्या मंदिर, नगला-अखा द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत भी सघन सफाई अभियान चलाया गया। विद्यालय परिवार की टीम परिक्रमा मार्ग पर पहुंची और खंभा संख्या 265 से 300 तक लगभग तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर दोनों ओर फैले कचरे की सफाई की। अभियान का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन एवं समाजसेवी सुरेश सिंह ने स्वयं झाड़ू लगाकर किया। उनके साथ प्रबंधक प्रहलाद सिंह, शिक्षा निदेशक एसवी सिंह, प्राचार्य डॉ. अर्जुन शर्मा, कोऑर्डिनेटर बिपिन सिंह, अशोक कुमार, वीरपाल प्रधान, रणवीर, ओम प्रकाश, रामानंद सहित 30 स्वयंसेवकों ने 25 झाड़ू, दस्ताने और कूड़ेदानों के साथ श्रमदान किया। स्वयंसेवकों ने मार्ग पर बिखरी पॉलिथीन, प्लास्टिक की बोतलें, दोना-पत्तल और सूखे पत्तों को एकत्र कर निस्तारण किया। प्रबंधक प्रहलाद सिंह ने सभी श्रद्धालुओं और दुकानदारों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने की अपील की।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.