• Sun. Nov 15th, 2026

श्रीराधा रानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा का होली गेट पर भव्य स्वागत, आरती उतारकर संतों एवं पदयात्रियों का किया अभिनंदन

Byvijay.singhal1233

Nov 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज की आध्यात्मिक चेतना, धार्मिक परंपराओं एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली श्रीराधा रानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा रविवार को मथुरा के होली गेट पहुंची। यहां भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति एवं श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने संतों एवं पदयात्रियों की आरती उतारकर तथा दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा ने कहा कि ब्रज की संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और प्राकृतिक विरासत का संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। ब्रज के वन, पर्वत, सरोवर, यमुना महारानी और गोमाता हमारी सनातन संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। स्वर्गीय संत रमेश बाबा ने अपना संपूर्ण जीवन ब्रज की सेवा और संरक्षण के लिए समर्पित किया, उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना सच्ची श्रद्धा होगी। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय हरियाणा ने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं। ब्रज की पावन धरा की पहचान यहां के मंदिरों के साथ-साथ इसके वन, सरोवर, पर्वत और यमुना महारानी से भी है। इन सभी धरोहरों की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.