• Fri. Nov 13th, 2026

बांकेबिहारी दर्शन के लिए यजमान को शार्टकट से ले जाने पर में भिड़े पुरोहित-पंडा, जमकर चले लात-घूंसे

Byvijay.singhal1233

Nov 13, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुरजी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था के लिए बनाए गए नियमों को लेकर मंदिर परिसर में ही विवाद खड़ा हो गया। बांकेबिहारी मंदिर के निकट स्थित श्री राधा स्नेह बिहारी जी मंदिर में बुधवार को यजमान को शार्टकट से ले जाने के प्रयास पर पुरोहित और पंडा के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस ने हाथापाई का रूप ले लिया और दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मंदिर परिसर में हुई मारपीट से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें मंदिर परिसर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, मंदिर में श्रद्धालुओं के निकास के लिए पांच नंबर का बैरियर लगाया गया है। बुधवार को पंडा अजय इसी बैरियर से एक यजमान को शार्टकट से ले जाने का प्रयास कर रहे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसी दौरान पुरोहित शेखर गौतम वहां पहुंच गए और उन्होंने बैरियर से प्रवेश देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई। बांकेबिहारी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच में शार्टकट से यजमान को ले जाने को लेकर विवाद सामने आया है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.