• Fri. Nov 13th, 2026

मथुरा की जैत पुलिस ने दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे; महिलाओं को बनाते थे निशाना

Byvijay.singhal1233

Nov 13, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छिनैती की दो घटनाओं में शामिल दो आरोपितों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपित जगदीश उर्फ काले के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से छिनैती के 11,500 रुपये, दो मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। 10 नवंबर को छटीकरा-गोवर्धन रोड और राल क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने टेंपो व ई-रिक्शा में बैठी दो महिलाओं के पर्स छीन लिए थे। पर्स में मोबाइल, नकदी, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड थे। दोनों मामलों में जैंत थाने में मुकदमे दर्ज किए गए थे। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। जैंत थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया गुरुवार रात सूचना मिली कि आरोपित दोबारा वारदात की फिराक में राधाकुंड-गोवर्धन रोड पर घूम रहे हैं। पुलिस ने नगला पिसावा मोड़ के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। बाइक सवार दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जगदीश उर्फ काले घायल हो गया, जबकि उसके साथी रामकिशन को पुलिस ने पकड़ लिया। जगदीश के खिलाफ जैत, बरसाना, छाता, गोवर्धन और मगोर्रा थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में भी मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.