• Fri. Nov 13th, 2026

पटाखे चलाने का विरोध करने पर युवक के पेट में चाकू घोंपा

Byvijay.singhal1233

Nov 13, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत के गांव बाटी में घर के सामने पटाखे चलाने का विरोध करने पर एक युवक पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने युवक के पेट में चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चचेरे भाई को भी लोहे की रॉड और डंडों से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बाटी निवासी धर्मेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पड़ोसी विपिन उनके चाचा हीरालाल के घर के सामने पटाखे चला रहा था। बंटी ने उसे ऐसा करने से मना किया तो विपिन गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर विपिन पक्ष से विवेक, अभिषेक, लोकेश और हरप्रसाद लोहे की रॉड व डंडे लेकर पहुंच गए। उनके साथ तीन-चार अज्ञात युवक भी थे। आरोप है कि हरप्रसाद के कहने पर विवेक, अभिषेक और लोकेश ने बंटी को पकड़ लिया और विपिन ने चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। बंटी को बचाने पहुंचे धर्मेंद्र पर भी आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पड़ोसियों के जुटने पर धर्मेंद्र घायल भाई को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल, वृंदावन भेजा। बंटी की नाजुक हालत देखते हुए परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.