• Thu. Nov 12th, 2026

छाता शुगर मिल में तीन महीने से धरने पर बैठे किसानों ने दी जान देने की चेतावनी

Byvijay.singhal1233

Nov 12, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। छाता सुगर चीनी मिल चालू कराने की मांग को लेकर पिछले तीन महीने से धरने पर बैठे किसानों का आक्रोश अब बढ़ता जा रहा है। ठंड, बीमारी और प्रशासनिक उपेक्षा से परेशान किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द चीनी मिल शुरू नहीं हुई तो वे मोबाइल टावर से कूदकर जान देने को मजबूर होंगे। किसानों के इस रुख से धरना स्थल पर तनाव का माहौल है। किसानों का कहना है कि तीन महीने से अधिक समय से वे खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं। सर्द रातों में ठंड के साथ सर्दी-जुकाम और जहरीले कीड़े-मकौड़ों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद शासन और प्रशासन उनकी मांग पर गंभीरता नहीं दिखा रहा। किसानों का आरोप है कि लगातार आंदोलन के बाद भी उनकी सुध लेने कोई ठोस पहल नहीं हुई है। धरने में शामिल नरी गांव निवासी रामचरण ने कहा कि किसान बेहद परेशान हो चुके हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि करीब पांच किसान मोबाइल टावर से कूदकर जान देने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी को धमकी देना नहीं, बल्कि अपनी पीड़ा और सरकार के प्रति आक्रोश जाहिर करना है। किसानों का कहना है कि चीनी मिल शुरू होने से क्षेत्र के किसानों और उनसे जुड़े परिवारों को राहत मिलेगी। यह मांग अब उनके लिए जीवन-मरण का प्रश्न बन चुकी है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.