हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में ऐतिहासिक लक्खी मेले श्रीराम भरत मिलाप का झंडा विसर्जन व पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह 17 नवंबर मंगलवार को भरत मिलाप चौक पर संपन्न किया जाएगा इसी के साथ ही मेले का समापन हो जाएगा। श्री रामलीला संस्थान के तत्वाधान में 17 नवंबर मंगलवार को झंडा विसर्जन के साथ पुरस्कार वितरण समारोह व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें मेले में निशुल्क सेवाएं देने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा। मेले के दौरान निकाली गई झांकियों के निर्माताओं को भी सम्मानित किया जाएगा सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह के उपरांत भरत मिलाप चौक पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन शाम आठ बजे से किया जाएगा। जिसमें मेरठ की प्रख्यात कवियत्री डॉ अनामिका जैन अम्बर , मोहन मुंतजिर , औंकार कश्यप , रविन्द्र रवि , दमदार बनारसी सहित अन्य कवियों को आमंत्रित किया गया है। सबसे पहले संस्थान के मेला आचार्य पंडित मोर मुकुट शास्त्री , लीला निर्देशक मास्टर सत्यनारायण पुरोहित सहित रामलीला में अभिनय करने वाले मुख्य पात्र श्री राम , माता सीता , लक्ष्मण , भरत , शत्रुघ्न , हनुमान जी सहित माँ काली की भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा। तदोपरांत रामलीला में अभिनय करने वाले सभी पात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद मेले में निशुल्क रोप से श्रृंगार करने वाले सभी श्रृंगारियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष गिर्राज सिंह , मंत्री हैप्पी गर्ग एवं मीडिया प्रभारी नवल अग्रवाल ने देते हुए सभी नगरवासियों से कवि सम्मलेन में आने की अपील की है।
7455095736
कोसीकलां में 17 नवंबर को होगा एतिहासिक लक्खी मेले का झंडा विसर्जन, रामलीला के कलाकारों का होगा सम्मान
