• Sun. Nov 8th, 2026

यातायात पुलिस ने खाली कराए फुटपाथ, 2133 वाहनों के चालान काटे

Byvijay.singhal1233

Nov 8, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। दीपावली पर खरीदारी के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों का भीड़ रही। होलीगेट, छत्ता बाजार, और कृष्णानगर क्षेत्र में शाम को वाहनों का अत्यधिक दबाव रहने से ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चलता रहा। बाजारों में उमड़ी भीड़ और संकरे रास्तों पर वाहनों के पहिए थमने से व्यवस्था संभालने में यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। वहीं दूसरी ओर, जिले में चल रहे यातायात माह के तहत प्रभारी निरीक्षक यातायात शौर्य कुमार मय टीम ने होलीगेट एवं अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बाजारों में पैदल गश्त कर फुटपाथों को खाली कराया और सड़कों पर फैले सामान व ठेल-ढकेल को पीछे करवाया, जिससे खरीदारों के लिए रास्ता सुगम हो सके। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने और शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति पंफलेट बांटकर जागरूक किया गया। दिनभर चले चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 2133 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.