हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के साथ अयोध्या और वाराणसी के मंदिरों को निशाना बनाने की धमकी के साथ पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इधर, नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कर्मचारियों में खलबली मची रही।
धमकी भरे ईमेल के बाद नगर निगम कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की सक्रियता और अधिकारियों की हलचल देखकर कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी सहमे नजर आए। अचानक बने इस माहौल से सामान्य कामकाज भी प्रभावित नजर आया। ईमेल में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के अलावा बच्चन का भी नाम है। उनके कार्यक्रमों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। संदेश भेजने वाले का नाम केन ब्राउन है। ईमेल चार नवंबर को दोपहर 12:37 बजे नगर आयुक्त कार्यालय को भेजा गया था। धमकी में अयोध्या, वाराणसी के साथ मथुरा के धार्मिक स्थलों और नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने का नाम शामिल है। हालांकि, ईमेल में किए गए दावों और भेजने वाले की वास्तविक पहचान की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया है कि भेजे गए मेल की जांच कराई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों से भी मदद ली जा रही है कि यह मेल कहां से और किसने भेजा है। जांच के बाद ही मेल भेजने वाले का नाम स्पष्ट होगा।
7455095736
धमकी भरे ईमेल से नगर निगम में खलबली,
