• Fri. Nov 6th, 2026

मथुरा-व्रन्दावन के बीच पुराने रेलवे ट्रैक पर दौड़ेंगी गाड़ियां

Byvijay.singhal1233

Nov 6, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सी
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के बीच पुराने रेलवे ट्रैक पर अब फोरलेन सड़क विकसित की जाएगी। करीब 12 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के पहले चरण में मछली फाटक से मसानी तक चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) इसकी डीपीआर तैयार कर रहा है। इसके लिए एमवीडीए के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को माैके का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर ब्रज के धार्मिक पर्यटन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित इस परियोजना को शासन की सहमति मिल चुकी है। योजना के तहत सड़क को इस तरह विकसित करने की तैयारी है कि भविष्य में मेट्रो संचालन की संभावना भी बनी रहे। इससे मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के साथ मसानी पर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के सभागार में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में डीपीआर पर बैठक हुई। इसमें मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एमवीडीए उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन और नगर आयुक्त ओजस्वी राज समेत अन्य अधिकारियों ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। एमवीडीए उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि परियोजना से मथुरा-वृंदावन के बीच आवागमन का एक अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध होगा। इससे मंदिरों में दर्शन और ब्रज भ्रमण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। शहर के अंदर यातायात का दबाव कम करने और वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस माह डीपीआर शासन को प्रस्तावित की जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.