• Fri. Nov 6th, 2026

श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गोलकों से खुला खजाना

Byvijay.singhal1233

Nov 6, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दरबार में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। मंदिर कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर 2025 से 5 नवंबर 2026 के बीच खोली गईं मंदिर की गोलकों से 22 करोड़ 27 लाख रुपये की दान राशि प्राप्त हुई है। मंदिर प्रशासन द्वारा समय-समय पर गोलकों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके साथ ही मंदिर में दानराशि में भी इजाफा होता गया। श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने बताया कि मंदिर में अक्तूबर 2025 में 16 स्टील एवं 1 लकड़ी की गोलक थी। दो माह के अंतराल में पुलिस और सीसीटीवी की निगरानी में जब गोलकों को खोला गया तब 2 करोड़ 62 लाख 56 हजार 782 दानराशि प्राप्त हुई। दो माह बाद जनवरी 2026 में इन्हीं गोलकों से 4 करोड़ 65 लाख 83 हजार 515 रुपये का दान निकला।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर अप्रैल से मई 2026 के बीच लगभग डेढ़ माह के अंतराल में मंदिर में 7 और नई स्टील की गोलक बढ़ाई गई। 23 स्टील एवं 1 लकड़ी गोलकों में श्रद्धालुओं ने 4 करोड़ 90 लाख 24 हजार 687 रुपये दान किया। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने 9 और नई गोलकों को मंदिर में बढ़ाया। इससे जुलाई 2026 में लगभग ढाई महीने के अंतराल में 3 करोड़ 90 लाख 11 हजार दान राशि मिली। अक्तूबर एवं नवंबर माह में बृहस्पतिवार तक इन गोलकों को खोल गया तो सबसे बड़ी दान राशि 6 करोड़ 19 लाख 2 हजार 347 रुपये प्राप्त हुई है। मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोलकों की संख्या बढ़ाई गई। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य को दिल खोलकर दान किया है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.