हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश के अयोध्या, काशी और मथुरा के धार्मिक स्थलों व स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मथुरा जंक्शन पर प्रवेश और निकास द्वारों, प्लेटफार्मों और प्रतीक्षालयों में सुरक्षा कर्मियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की जांच की जा रही है। ट्रेनों में भी यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशन परिसर में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव को देखते हुए रेलवे प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए मुस्तैद हैं। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह और आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक यूके कौशिक के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया है। अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को देखते हुए ट्रेनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
7455095736
मथुरा में हाई अलर्ट: दिवाली पर धमाके की धमकी का आया ई-मेल, जंक्शन पर बढ़ाई सुरक्षा; ट्रेनों में सघन चेकिंग
