• Thu. Nov 5th, 2026

मथुरा में यम द्वितीया से पहले चमके यमुना के घाट

Byvijay.singhal1233

Nov 5, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। यम द्वितीया पर होने वाले स्नान से पहले नगर निगम ने यमुना के घाटों की सफाई और सुरक्षा इंतजाम तेज कर दिए हैं। बुधवार तक पांच घाटों की सफाई कर उन्हें पूरी तरह चमका दिया गया है। वहीं घाटों से कचरा हटाने के साथ यमुना में तैरती गंदगी निकालने का अभियान भी तेज कर दिया है। यम द्वितीया स्नान से पूर्व यमुना के घाटों की बदहाली, गंदगी और यमुना जल प्रदूषण की खबरें हिदुस्तान 24 टीवी ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद जागे नगर निगम ने यमुना के घाटों के साथ नदी का सफाई का अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार तक पांच घाटों की सफाई का काम पूरा कर लिया गया। घाटों पर जमा गंदगी और कचरे को हटाने के साथ सीढ़ियों और स्नान स्थलों की भी सफाई की जा रही है। इसके लिए पॉकलेन और जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। इसके साथ ही यमुना में तैरती गंदगी को भी बाहर निकलवाया जा रहा है, जिससे आगामी 11 नवंबर के पर्व पर श्रद्धालुओं को स्नान के लिए साफ स्थान और स्वच्छ यमुना जल मिल सके। शेष घाटों पर भी सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.