हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। परिवहन निगम की सरकारी बसों में आगरा से मथुरा तक खोए की व्यावसायिक ढुलाई होने की जानकारी पर अधिकारी हरकत में आ गए हैं। हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। वहीं, बसों से व्यावसायिक समान मंगाने वाले कारोबारी भी सतर्क हो गए हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार यादव ने बताया कि निगम की बसों में इस तरह की व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। एआरएम ने बताया कि बसों के मार्ग में चेकिंग अभियान चलाने के भी आदेश दिए गए हैं। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि चालक और परिचालक बसों का इस्तेमाल यात्री परिवहन के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए तो नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
आगरा से मथुरा रोडवेज बसों में खोए की सप्लाई
