हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा एवं उसके राष्ट्रीय महत्त्व युवाओं को पता होना चाहिए। युवाओं को देश की व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक रहते हुए राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपनी प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। ये बातें राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहीं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के माय युवा भारत केंद्र मथुरा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (आरसीए बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय) के संयुक्त तत्त्वावधान में विकसित भारत जिला स्तरीय युवा संसद 2027 के तहत एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, प्राचार्या प्रो. अंजुबाला अग्रवाल, पूर्व प्राचार्या प्रो. प्रीति जौहरी एवं निर्णायक मंडल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से आए युवाओं ने उत्कृष्ट वक्तृत्व शैली का परिचय दिया। मूल्यांकन के आधार पर रुचि ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय व करन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये तीनों विजेता राज्य स्तरीय युवा संसद में मथुरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अतिरिक्त उमंग अवस्थी, मनमोहन, उपेन्द्र पटेल, श्वेता पटेल, मुस्कान कौर, लक्ष्मी नारायण एवं रीतू शुक्ला शीर्ष दस में चयनित हुए। निर्णायक मंडल में डॉ. सतनाम अरोड़ा, डॉ. अशोक कुमार कौशिक, डॉ. स्मृति शर्मा, डॉ. नीतू गोस्वामी व श्याम बाबू शुक्ला शामिल रहे। आयोजक जिला युवा अधिकारी अमित कुमार एवं रामवीर शर्मा ने अतिथियों का शॉल व स्मृति चिन्ह से स्वागत किया, वहीं संयोजन प्रो. अर्चनापाल, डॉ. प्रतिभा व सोनम यादव के निर्देशन में हुआ। प्राचार्या प्रो. अंजुबाला अग्रवाल ने अध्यक्षीय संबोधन में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की सीख देते हुए आभार जताया। मंच संचालन डॉ. सुषमा अग्रवाल व निकिता वार्ष्णेय ने किया।
7455095736
एक राष्ट्र-एक चुनाव पर जिलास्तरीय युवा संसद में रुचि बनीं विजेता
