• Wed. Nov 4th, 2026

आगामी विधानसभा की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति का किया निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Nov 4, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत जनपद में निर्वाचन संबंधी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति मथुरा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने मंडी परिसर में उपलब्ध स्थान, भवनों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव हेतु स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, पोलिंग पार्टियों के रवानगी एवं वापसी स्थल तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए उपयुक्त स्थान एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा अथवा समस्या उत्पन्न न हो। मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, बैरियर, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई एवं आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पार्किंग तथा वाहनों के आवागमन मार्गों का जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य है, जिसे स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन संबंधी तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करना होगा। निरीक्षण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन नीतू सिंह, मंडी सचिव रेनू सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.