• Wed. Nov 4th, 2026

मथुरा में कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

Byvijay.singhal1233

Nov 4, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ‘प्रमुख’ एवं संस्थान के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह ने कहा कि कृषि हमें जीवन देती है और पर्यावरण जीने के लिए अनुकूल परिस्थितियां प्रदान करता है। कृषि एवं पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा इनका संरक्षण मानव सभ्यता के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वाई.के. शर्मा ने शिक्षा को ऐसा प्रभावी माध्यम बताया, जिसके सही प्रयोग से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। प्रदर्शनी प्रभारी हरेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के डीएलएड प्रशिक्षुओं तथा बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के 125 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। स्थलीय निरीक्षण के बाद 10 ग्रीन गुरु सम्मान प्रदान किए गए। इनमें संजीव कुमार सिंह (प्रवक्ता, सेठ बी.एन. पोद्दार इंटर कॉलेज), महाराजा ग्रुप, सात्विक स्टोर संचालक अरविंद चौधरी, मंजू राजपूत, डॉ. रमेश चंद, योगेंद्र गौतम, राजकुमार एवं सुभाष को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्य नरेंद्र सिंह, रचना बाला एवं डॉ. गौरव गुंजन के मूल्यांकन के आधार पर बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालय श्रेणी में बच्चों को मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह प्रमुख ने सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रवक्ता जमुना प्रसाद सुमन ने किया। आयोजन में प्रवक्ता हरेश सिंह, नरेंद्र सिंह, रचना बाला, डॉ. गौरव गुंजन, कृषि वैज्ञानिक डॉ. बृजमोहन सिंह तथा डीएलएड प्रशिक्षु करिश्मा, यशस्विनी, अखिल, महेंद्र, कनिष्का एवं श्रुति का विशेष योगदान रहा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.