• Thu. Nov 5th, 2026

कार रोकने पर मारी टक्कर, बोनट पर गिरीं मां-बेटी, दो किमी तक नहीं रोकी कार

Byvijay.singhal1233

Nov 4, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के पानीगांव में रुपयों के लेन-देन के विवाद में दबंगों की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। आरोप है कि कार सवार लोगों ने पहले एक महिला के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद विवाद बढ़ने पर महिला और उसकी बेटी ने कार के आगे खड़े होकर उसे रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने कार रोकने के बजाय मां-बेटी को टक्कर मार दी और वह दोनों बोनेट पर जा गिरीं। इसी खतरनाक स्थिति में आरोपी दो किमी तक मां बेटी को ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना दो नवंबर की रात की बताई जा रही है। बताया गया है कि रुपयों के लेन-देन को लेकर कार सवार लोगों और पीड़ित परिवार के बीच विवाद हुआ था। बाद में उन्हें मांट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 और पानीगांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मां-बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.