हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शेरगढ़ क्षेत्र में पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा। कार्रवाई के दाैरान टीम ने केमिकल का प्रयोग कर बनाए गए 350 किग्रा दूषित पनीर और तीन हजार लीटर दूध नष्ट कराया है। खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉ. जतिन कुमार ने बताया है कि विभाग को सूचना मिली की शेरगढ़ क्षेत्र के गांव नारायणगढ़ में तस्लीम की पनीर निर्माण इकाई है, जहां केमिकल से पनीर का निर्माण हो रहा है। टीम ने योजना के तहत मंगलवार रात सात बजे पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा। टीम को मौके पर स्किम्ड मिल्क पाउडर, रैनिपोल (व्हाइटनिंग एजेंट), पापड़ी (सोडियम हाइड्रोसल्फाइट), रिफाइंड पामोलीन तेल, सोयाबीन दाल और केमिकल का इस्तेमाल कर पनीर बनता टीम ने पनीर और दूध के साथ 75 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर, 60 किलोग्राम सोयाबीन दाल, 225 किलोग्राम पामोलीन तेल, 1200 ग्राम पापड़ी और 500 ग्राम रैनिपोल के नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। खाद्य आयुक्त द्वितीय ने बताया है कि मौके पर मिले 350 किलोग्राम दूषित पनीर और तीन हजार लीटर दूध को नष्ट कराया है। इसमें पनीर की कीमत 87 हजार रुपये और दूध की 1.80 रुपये कीमत है। वहीं अन्य सामग्री सीज कर दी गई। साथ ही कारोबारी तस्लीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
7455095736
मथुरा के शेरगढ़ में पनीर बनाने की फैक्टरी पर छापा
