• Wed. Nov 4th, 2026

संघर्षों को मात देकर जापान में फहराया परचम, जिले के लिए है पहला एशियाई मेडल

Byvijay.singhal1233

Nov 4, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील के नरी गांव निवासी राम रतन का जापान से वापसी पर कई जगह जोरदार स्वागत हुआ। जापान के नागोया शहर में आयोजित पैरा एशियाई गेम्स में मथुरा के लाल पैरा एथलीट राम रतन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और जिले का नाम रोशन किया था। उन्होंने एथलेटिक्स स्पर्धा की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता की F-51 कैटेगरी में 10.35 मीटर थ्रो कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जिले की छाता तहसील के नरी गांव निवासी राम रतन का जापान से वापसी पर कई जगह जोरदार स्वागत हुआ। राम रतन ने बताया कि उनका यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। वर्ष 2017 में एक सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे के बाद वह शारीरिक रूप से लाचार हो गए थे। एक समय ऐसा भी आया जब वे पूरी तरह बिस्तर पर आ गए और उन्हें अपनों का सहारा लेना पड़ा। तमाम मानसिक और शारीरिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वर्ष 2019 में पैरा स्पोर्ट्स से जुड़ने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत शुरू की। उन्होंने बताया कि यह मथुरा जिले के इतिहास में पहला मौका है जब किसी पैरा एथलीट ने एशियाई स्तर पर मेडल हासिल किया है। राम रतन की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि यदि हौसला बुलंद हो, तो हर बाधा को पार किया जा सकता है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.