• Tue. Nov 3rd, 2026

मथुरा की नीलम ने कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटीं हुआ भव्य स्वागत

Byvijay.singhal1233

Nov 3, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीतकर लौटीं भारतीय पहलवान नीलम सिरोही का भगवती मंदिर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली नीलम के स्वागत के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटी। लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर और माता के जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। नीलम ने भगवती मंदिर में दुग्धाभिषेक कर माता का आशीर्वाद लिया। रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे नीलम सिरोही दलबल के साथ मंदिर पहुंचीं। उनके पहुंचते ही कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, जिला कुश्ती संघ के महासचिव जनार्दन सिंह पहलवान, हरीओम शर्मा, सौरभ जैन, विष्णु शर्मा, राजेंद्र रूहेला, धर्मवीर शर्मा आदि ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों और नीलम के सम्मान में लग रहे नारों से गूंज उठा। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में नीलम ने महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया, जिससे चैंपियनशिप में भारत के चार पदकों की कुल संख्या में महत्वपूर्ण योगदान मिला। नीलम ने अपने रजत पदक पर खुशी व्यक्त की, लेकिन स्वीकार किया कि ओलंपिक चैंपियन यूई सुसाकी के खिलाफ फाइनल प्रदर्शन में मामूली कंधे की चोट ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने कहा मैं बहुत खुश हूं कि मैं सीनियर विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीत सकी। डा. गोविंद राम शर्मा, अजय ठाकुर, आलोक जैन, अन्नू वैद्य, पिंटू गर्ग, केपी सिंह, रूचि चौधरी आदि ने स्वागत किया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.