हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के बरहाना स्थित एक कंपनी के गेट पर ड्यूटी कर रहे सिक्योरिटी गार्डों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाड़ी से पैर में चोट लगने की बात पूछने पहुंचे एक युवक के साथ आए सात-आठ लोगों ने तीन सुरक्षा गार्डों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगला कांस निवासी सोनवीर सिंह ने बताया कि वह बराहना स्थित कालप्रो कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। 31 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे तूमौला निवासी जतिन चौधरी कंपनी के गेट पर पहुंचा। उसने गार्डों से पूछा कि अभी गेट से निकली गाड़ी किसकी थी और उसका नंबर क्या है। जतिन ने बताया कि उस गाड़ी से उसके पैर में चोट लग गई है। इस पर सोनवीर ने जानकारी करके बताने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद जतिन के साथ तूमौला गांव से आए सात-आठ अज्ञात लोगों ने बिना कुछ पूछे तीनों सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सोनवीर सिंह के अलावा उसके साथ ड्यूटी कर रहे भूरा सिंह निवासी तारवा, थाना उद्योग नगर, भरतपुर और नारायण सिंह निवासी गोवरा, थाना अछनेरा, आगरा तथा रामकुमार निवासी कामा, जिला डीग के साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार मारपीट में तीनों गार्डों के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना कंपनी परिसर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
7455095736
कोसीकलां में कम्पनी के गेट पर सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट
