हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में छीपी गली स्थित एक घर के सामने नशा एवं सिगरेट पीने का विरोध करने पर हंगामा खड़ा हो गया। एक युवक ने 15-20 युवकों के साथ लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से घर पर धाबा बोल दिया और पथराव किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। छीपी गली निवासी महेश कुमार ने कोतवाली पुलिस दी तहरीर में बताया कि उनके घर के बराबर में गुटखा-सिगरेट की एक दुकान है, जहां लड़के नशा करते हैं। देर रात जब कुछ लड़के वहां बैठकर नशा कर रहे थे। तब महेश ने एक लड़के से मना किया तो वह गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उसी दुकान पर काम करने वाला एक लड़का और अन्य 15-20 युवक अचानक एक साथ उसके घर के आगे आ धमके। ईंट-पत्थरों से घर की खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए गए। सीओ संदीप सिह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
7455095736
नशा करने से रोकने पर हंगामा, पथराव, महिलाओं व बच्चों में दहशत
