• Sat. Oct 31st, 2026

कोसीकलां के गांव में आंगन में बैठे परिवार पर फायरिंग

Byvijay.singhal1233

Oct 31, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोसीकलां के गांव बुखरारी में खेत पर चारा काटने को लेकर आरोपी ने साथियों संग पड़ोसी की छत पर चढ़ आंगन में बैठे परिवार पर फायरिंग कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बुखरारी थाना कोसीकलां निवासी कुमरपाल द्वारा दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने खेत पर चारा काट रहे थे। इसी दौरान गांव का ही ओमप्रकाश बाइक से वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विवाद से बचते हुए कुंवरपाल अपने घर लौट आए। आरोप है कि कुछ ही देर बाद ओमप्रकाश व पवन अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ अवैध असलाह, राइफल और तमंचा लेकर पड़ोसी की छत पर चढ़ गए। छत पर चढ़े और दोनों भाइयों ने आंगन में बैठे परिवार पर फायरिंग शुरू कर दी। सभी सदस्यों ने भागकर कमरों के भीतर छिपकर अपनी जान बचाई। पीड़ित द्वारा यूपी डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.