• Sat. Oct 31st, 2026

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए मोबाइल में करें आधार एप डाउनलोड

Byvijay.singhal1233

Oct 31, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय रुड़सेटी अकादमी बेंगलुरू में भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मास्टर ट्रेनर वित्तीय साक्षरता का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यूपी के विभिन्न जिलों को प्रभारियों को वित्तीय साक्षरता व साइबर फ्रॉड के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मथुरा से गए अमित चतुर्वेदी को मास्टर ट्रेनर का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण से लौटे मथुरा के वित्तीय साक्षरता केंद्र के जिला इंचार्ज अमित चतुर्वेदी ने बताया कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए हम आधार ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करके रखें। जब जरूरत हो तब आप अपने आधार कार्ड को चालू करें, नहीं तो उसको लॉक करके रखें। आप अपनी जरूरत के अनुसार ऐप से ही अपने बायोमेट्रिक डेटा को एक क्लिक में लॉक या अनलॉक कर सकते हैं, जिससे धोखाधड़ी का खतरा कम होता है। आपका आधार कार्ड कब और कहां इस्तेमाल हुआ, इसका पूरा रिकॉर्ड और रियल-टाइम अलर्ट्स आपको ऐप में मिल जाते हैं। ओटीपी या फिंगरप्रिंट की जगह अब केवल चेहरा स्कैन करके भी पहचान का सत्यापन किया जा सकता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने पर डायरेक्टर जर्नल राजू एन कोरी द्वारा अमित चतुर्वेदी को मास्टर ट्रेनर का प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.