हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। यमुनापार स्थित तिवारी पुरम कॉलोनी के वार्ड नंबर 14 में सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कॉलोनी की गलियों में गंदा पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। विवेक सिंह और रोहित गुसाई का कहना है कि कॉलोनी के लोग पिछले चार-पांच साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अधिकारियों से शिकायत करने पर बड़ी पाइपलाइन डालकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन हकीकत में कोई कार्रवाई नहीं होती है। कॉलोनी में जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से लोगों को संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी इस रास्ते से निकलने में गिरने का डर बना रहता है।
7455095736
यमुनापार के तिवारी पुरम कॉलोनी में जलभराव से लोग परेशान
