हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। डॉक्टर बबीता सिंह चौहान, मा० अध्यक्षा उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा राजीव भवन सभागार में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों को अन्नप्रासन किया गया तथा 10 नवजात बालिकाओं का केक काटकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में श्रीमती पंकज रानी प्रभारी निरीक्षक, श्री राधावल्लभ मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री धर्मेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय, श्रीमती गरिमा खरे, जिला विकास अधिकारी, श्री धनंजय जायसवाल जिला पंचायतराज अधिकारी, श्री अनिल पूर्वानी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री योगेन्द्र सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी, डॉ० स्वाती जाडिया नोडल उप चिकित्साधिकारी, श्री प्रकाश चन्द श्रम प्रवर्तन अधिकारी, श्रीमती नीलम पाल वरिष्ठ सहायक प्रतिनिधि जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, श्री विशाल कुमार जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि, श्री गौरव कुमार जिला उद्योग केन्द्र, श्री इन्द्रपाल सिंह उपायुक्त, एन०आर०एल०एम०, श्री विकास चन्द्र जिला प्रोबेशन अधिकारी, समस्त थानों से आये उप निरीक्षक एवं आंगनवाडी कार्यकर्ती उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मा० अध्यक्षा द्वारा गर्भवती महिलाओं को फल की टोकरी प्रदान कर बधाई दी गयी, बच्चों को अन्नप्रासन कराकर उनके स्वस्थ्य रहने की कामना की गयी तथा 10 नवजात कन्याओं के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए को 10 बेबी किट वितरित की गई। मा० अध्यक्षा ने कन्या जन्म को समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही उपस्थित आंगनवाडी कार्यकर्तियों को प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार-प्रचार प्राथमिकता के आधार पर करायी जाने की बात कही गयी।
7455095736
राजीव भवन सभागार में कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई, अन्नप्रासन, समीक्षा बैठक
