• Mon. Oct 26th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए बनवाई चांदी की शिला जांच के घेरे में, पुलिस और आयकर विभाग करेंगे पड़ताल

Byvijay.singhal1233

Oct 26, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चांदी की शिला के सार्वजनिक प्रदर्शन का मामला अब जांच तक पहुंच गया है। अधिवक्ता मयंक शर्मा की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस, राज्य कर विभाग और आयकर विभाग को जांच के लिए पत्र लिखा है। शिकायत में शिला की प्रामाणिकता, उसकी खरीद में खर्च हुई धनराशि के स्रोत और मंदिर निर्माण के संबंध में दिनेश फलाहारी के अधिकारों की जांच कराने की मांग की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष दिनेश कौशिक उर्फ दिनेश फलाहारी इन दिनों चांदी की शिला का पूजन करा रहे हैं। उनका कहना है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शाही मस्जिद ईदगाह के स्थान पर जब भी मंदिर का निर्माण होगा, तब इस शिला का उपयोग किया जाएगा। इसी दावे को लेकर अधिवक्ता मयंक शर्मा ने नगर मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में कथित चांदी की शिला की शुद्धता, वजन, खरीद के बिल, भुगतान के माध्यम और धनराशि के स्रोत की जांच कराने की मांग की गई है। अधिवक्ता ने वित्तीय लेनदेन की पड़ताल के लिए आयकर और राज्य कर विभाग से जांच कराने का अनुरोध किया है, जबकि मामले के अन्य पहलुओं की जांच पुलिस से कराने की मांग की है। शिकायत में आशंका जताई गई है कि शिला को लेकर भ्रामक प्रचार से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो सकती हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। अधिवक्ता ने जांच पूरी होने तक शिला के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग भी की है। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस के साथ आयकर व राज्य कर विभाग को चांदी की शिला के संबंध में जांच के लिए पत्र लिखा है। अब संबंधित विभागों की जांच के बाद मामले में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.