• Mon. Oct 26th, 2026

जैत थाना क्षेत्र में युवक पर फायरिंग, गोली लगने से हालत गंभीर

Byvijay.singhal1233

Oct 26, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र में गांव बाबूगढ़ के पास रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से युवक घायल होकर गिर पड़ा। उसने फोन कर अपने भाई को घटना की जानकारी दी और मदद मांगी। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बाबूगढ़ निवासी दो सगे भाइयों समेत छह नामजद और 2-3 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा और एससी/एसटी ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव हनुमानगढ़ी सकराया, थाना जैत निवासी महेश ने तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 10:46 बजे उनके भाई मनीष का घबराया हुआ फोन आया। मनीष ने बताया कि उसे गोली मार दी गई है और वह तुरंत मौके पर पहुंचे। मनीष के अनुसार, गांव बाबूगढ़ निवासी जगदीश, राजेश, तारा, लोहरे उर्फ प्रताप, नन्नू और हरिओम उर्फ गब्बर अपने 2-3 अज्ञात साथियों के साथ आए थे। आरोप है कि उन्होंने मनीष पर जानलेवा हमला कर गोली मार दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी पर सीओ सदर वरुण मिश्रा और थाना प्रभारी सोनू कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने महेश की तहरीर पर रविवार तड़के मुकदमा दर्ज कर लिया। एससी/एसटी ऐक्ट के तहत मामले की विवेचना सीओ सदर वरुण मिश्रा को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.