• Mon. Oct 26th, 2026

मथुरा में पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, तीन गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Oct 26, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा और रिफाइनरी पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से 250 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत एक करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने कंटेनर सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट और थाना रिफाइनरी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में 250 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश कुमार पुत्र पदम सिंह, नासिर पुत्र वसीर और आशिफ अब्दुल करीम के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के नूंह मेवात जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर और शहजादपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.