हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन की पलसों पुलिस चौकी में एक ग्राम प्रधान के पति ने जमकर हंगामा किया। सिफारिश न सुनने पर गुस्साए प्रधान पति ने नशे की हालत में पहले दारोगा पर धारदार वस्तु से हमला किया, इसके बाद खुद जमीन पर अपना माथा मारकर चोटिल कर लिया। आरोप है कि उसने एससी-एसटी में फंसाकर दारोगा को चौकी से हटवाने की भी धमकी दी गई। इस मामले में चौकी प्रभारी ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना गुरुवार रात की है। दर्ज कराई प्राथमिकी में पलसों चौकी के प्रभारी अजित कुमार ने कहा है कि रात नौ बजे वह हमराही सिपाही श्रीकांत सागर व सचिन के साथ चौकी पर बैठे थे। तभी पलसों के प्रधान का पति सतीश नशे की हालत में आया। कहने लगा कि मैं ग्राम प्रधान का पति हूं, तुम मेरी सिफारिश क्यों नहीं सुनते हो। आरोप लगाया कि उसने आते ही चौकी प्रभारी के साथ गाली-गलोज शुरू कर दी। समझाने पर वह उग्र हो गया और चेहरे पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इससे चौकी प्रभारी घायल हो गए। तभी साथी पुलिसकर्मी आ गए और चौकी प्रभारी को बचाया। तभी आरोपित ने खुद का माथा जमीन पर पटक कर चोटिल कर लिया। आरोपित ने चौकी प्रभारी को एससी-एसटी एक्ट के झूठे मामले में फंसाने और नौकरी से हटवाने की धमकी दी। इसका वीडियो भी पुलिसकर्मियों ने बना लिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया, चौकी प्रभारी के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
गोवर्घन की पलसों पुलिस चौकी के अंदर घुसकर दरोगा पर धारदार हथियार से हमला
