हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में राजस्थान की सेवर केंद्रीय कारागार की ओपन जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 57 वर्षीय कैदी रघुवीर की शुक्रवार सुबह भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कारागार में शुक्रवार सुबह रघुवीर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि सुबह सवा सात बजे पुलिस से उन्हें रघुवीर की गंभीर हालत की सूचना मिली थी। उन्होंने परिजनों के मोबाइल नंबर पुलिस को दिए और परिवार को भी जानकारी दी। परिजन अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही रघुवीर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सेवर केंद्रीय कारागार के अधीक्षक परमजीत सिंह के अनुसार, रघुवीर को वर्ष 2009 में दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह वर्ष 2020 से ओपन जेल में रह रहे थे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का शव परीक्षण कराया। परिजन ने शव को गांव रायपुर ले जाकर शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।
7455095736
कैदी रघुवीर की भरतपुर के अस्पताल में मौत
