• Mon. Oct 26th, 2026

गोवर्धन में कार्तिक मास में श्रद्धालुओं से फुल हुए गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं

Byvijay.singhal1233

Oct 23, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड की गलियों में राधे-राधे की गूंज है तो घाटों पर रंगोली और फूलों से सजावट की जा रही है। मंदिरों में भजन-कीर्तन की तैयारियां हैं और परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। कार्तिक नियम सेवा शुरू होने से पहले ही राधाकुंड-श्यामकुंड में भक्ति का रंग गहराने लगा है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने यहां डेरा डाल लिया है। गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं भर चुकी हैं। ठहरने की जगह नहीं मिलने पर कई तीर्थयात्री ब्रजवासियों के घरों में प्रवास कर रहे हैं। गुरुवार, 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली एक माह की नियम सेवा में भक्त कुंड स्नान, परिक्रमा, जप और संकीर्तन के माध्यम से राधारानी की आराधना करेंगे। बंगाल, ओडिशा, असोम, मणिपुर, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। विदेशी भक्त भी कार्तिक मास में राधाकुंड में रहकर साधना करेंगे। उनकी दिनचर्या भोर चार बजे मंदिरों में मंगला आरती के दर्शन से शुरू होगी। घंटे-घड़ियाल और झांझ-मंजीरों के बीच हरिनाम संकीर्तन होगा। इसके बाद श्रद्धालु कुंड स्नान, परिक्रमा और भजन-साधना में समय बिताएंगे। शाम को मंदिरों में श्रीमद्भागवत कथा और संतों के प्रवचन होंगे। पंडित जगन्नाथ के अनुसार, कार्तिक मास में भजन, जप, तप और व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी आस्था से देश-विदेश के भक्त राधाकुंड पहुंचते हैं। राधाकुंड और श्यामकुंड के आसपास स्थित राधा-कालाचांद मंदिर, महाप्रभुजी मंदिर, घाट वाले राधा-गोपीनाथ मंदिर, राधा-गोविंद देव मंदिर, जगन्नाथ देव मंदिर और भक्ति निवास सहित विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन होंगे। कई मंदिरों में एक माह तक अखंड नाम संकीर्तन की तैयारी है। अधिवास कीर्तन के साथ नियम सेवा का शुभारंभ होगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.