• Mon. Oct 26th, 2026

मेरी हत्या करा सकते हैं पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा’, मांट विधायक के बयान से सियासी पारा गर्म

Byvijay.singhal1233

Oct 23, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मांट विधानसभा में आठ बार के विधायक व पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा के कांग्रेस में घर वापसी से अब मांट विधानसभा क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। वर्तमान भाजपा विधायक राजेश चौधरी और श्याम सुंदर शर्मा में चुनाव से ठीक पहले वाकयुद्ध शुरू हो गया है। राजेश चौधरी ने एक वीडियो जारी कहा है कि पूर्व विधायक मेरी हत्या करा सकता हैं। श्याम सुंदर शर्मा 2022 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन भाजपा के राजेश चौधरी से हार गए। पिछले वर्ष उन्हें बसपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया। तीन अक्टूबर को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस में अपनी वापसी कर ली। गुरुवार को एक वीडियो जारी कर राजेश चौधरी ने श्याम सुंदर शर्मा पर आरोप लगाए। कहा कि मैं खुद और मांट की जनता को अपमानित महसूस कर रहा हूं। हमारे समाज को इंटरनेट मीडिया में गालियां दिलवाने का काम पूर्व विधायक कर रहे हैं, लेकिन हमारे संस्कारों में गाली देना नहीं है। पूर्व विधायक मेरी मौत के वारंट पर पहले ही हस्ताक्षर करने की घोषणा कर चुके हैं। मैं फौजी और किसान का बेटा हूं, डरने वाला नहीं हूं। मैंने पूर्व विधायक के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध बीड़ा उठाया। वह मेरी हत्या करा सकते हैं। कहा, जैसे 2022 में रावण का दहन हुआ, वैसे ही 2027 में होगा। न तो मांट लंका है और न मैं रावण विधायक के आरोपों पर श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि विधायक अनर्गल आरोप लगाकर सुरक्षा लेना चाहते हैं और उसका चुनाव में गलत इस्तेमाल करना चाहते हैं। न तो मैं रावण हूं और न ही मांट लंका। विधायक कह रहे हैं 2027 में रावण दहन होगा, मुझे मेरे अपने ही जिताएंगे। मैंने डेथ वारंट पर हस्ताक्षर करने की बात विधायक के लिए नहीं बल्कि दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करते समय भाजपा के लिए कही थी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.