• Mon. Oct 26th, 2026

स्टेट बैंक की तरौली शाखा में तड़के लगने से मची अफरा-तफरी

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय स्टेट बैंक की तरौली शाखा में बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बैंक में लगे बिजली के पैनलों में लगी, जिससे पैनल और आसपास का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि, घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसकी वास्तविक जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। हालांकि, तकनीकी टीम की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक की यह शाखा करीब पांच दिन पहले ही तरौली बाजार से स्थानांतरित होकर अकबरपुर-शेरगढ़ रोड पर नए भवन में शिफ्ट हुई थी। नई जगह पर शाखा शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद आग लगने की इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.