• Mon. Oct 26th, 2026

ससुराल के लिए निकली विवाहिता मासूम बेटी समेत लापता

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र में चौमुहां पुल के नीचे से टेंपो में सवार होकर ससुराल जा रही 25 वर्षीय विवाहिता आरती अपनी चार साल की बेटी समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मायके और ससुराल पक्ष ने संयुक्त रूप से थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है। थाना जैंत के गांव परखम गुर्जर निवासी रामहरी ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी आरती मायके आई हुई थी। 12 अक्तूबर की दोपहर उसे अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ ससुराल छाता जाना था। आरती का भाई दीपांशु दोनों को चौमुहां पुल के नीचे ले गया और दोपहर करीब 3:30 बजे छाता जाने वाले टेंपो में बैठा दिया। देर शाम ससुराल से फोन आया कि आरती और बच्ची घर नहीं पहुंची हैं। परिजनों ने आरती के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों परिवारों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन मां-बेटी का पता नहीं चला। दोनों पक्षों की शिकायत पर जैंत पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगालने के साथ चौमुहां पुल व हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.