• Mon. Oct 26th, 2026

मारपीट में घायल महिला की मौत, बलदेव रोड पर शव रख किया प्रदर्शन

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार के गांव नगला पोला में मारपीट के दौरान घायल सुमन 52 वर्षीय की आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार रात शव रावल के सामने बिजलीघर के समीप सड़क किनारे रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। छह अक्तूबर को गांव नगला पोला में दो महिलाओं के बीच मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग जुट गए थे। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में सुमन के अलावा लेखराज, बिट्टू और मोनिका तथा दूसरे पक्ष के छैल बिहारी और मोहन देवी सहित अन्य लोग घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत के चलते सुमन को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार रात शव सड़क किनारे रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर शांत कराया और शव हटवाया। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कराया गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अनिल तेवतिया ने बताया कि मोनिका की तहरीर पर हरेन्द्र, वीरेश, छैल बिहारी और पूरन के खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया था। सुमन की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.