• Mon. Oct 26th, 2026

मथुरा में लारवाही पर आधा दर्जन परिचालक निलंबित

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे मथुरा डिपो के छह आउटसोर्स परिचालकों के खिलाफ रोडवेज के एआरएम राजेश कुमार यादव ने कार्रवाई की है। वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर इनकी संविदा समाप्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एआरएम राजेश कुमार यादव ने बताया कि परिचालक हरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार, अंकित कुमार, साजिद हुसैन और अरुण कुमार लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। इनके अनुपस्थित रहने से डिपो की बस सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। बसें समय से डिपो से रवाना नहीं हो पा रही थीं। इससे यूपी रोडवेज की आय पर भी असर पड़ रहा था। डिपो के संचालन अधिकारियों ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन परिचालकों ने फोन नहीं उठाया और न ही संतोषजनक जवाब दिया। एआरएम ने बताया कि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य लापरवाह चालक और परिचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.