• Tue. Oct 27th, 2026

मथुरा में आशुतोष राणा की दमदार आवाज से जीवंत हुआ रावण

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। रावण के रूप में आशुतोष राणा के दमदार संवाद, श्रीराम की मर्यादा और रामायण के जीवंत प्रसंगों ने वृंदावन की शाम को यादगार बना दिया। फेलिसिटी थिएटर की चर्चित प्रस्तुति ‘हमारे राम’ के भव्य मंचन ने दर्शकों को कभी रोमांचित किया तो कभी भावविभोर। स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम, गीता शोध संस्थान में सजी यह सांस्कृतिक संध्या श्रद्धा, भक्ति और पारिवारिक स्मृतियों का अनूठा संगम बनी। यह आयोजन स्वीटी बाय एमआर ग्रुप के संस्थापक दिवंगत सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जन्म जयंती को समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारंभ उनकी धर्मपत्नी रजनी अग्रवाल, पुत्र सुनील कुमार अग्रवाल, पौत्र लव कुमार बंसल तथा छोटे भाई बनवारी लाल अग्रवाल और उनकी पत्नी लता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एमआर ग्रुप के प्रबंध निदेशक लव कुमार बंसल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने दादाजी के संघर्ष, सादगी, दूरदर्शिता और पारिवारिक संस्कारों को याद किया। उन्होंने पिता सुनील कुमार अग्रवाल से मिले मार्गदर्शन और पीढ़ियों से चली आ रही मूल्यपरंपरा का भी उल्लेख किया। इसके बाद करीब 15 मिनट की बायोपिक प्रदर्शित की गई, जिसमें दिवंगत अग्रवाल की संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा, अथक परिश्रम और सफलता को संवेदनशीलता से दिखाया गया। उनके जीवन के प्रसंगों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.